प्रमुख संवाददाता, मार्च 8 -- आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर लखनऊ मुख्यालय की 11वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबिल अर्चना महाराना उन विषम परिस्थितियों में उत्साह के साथ कर्तव्य निभा रहीं हैं जहां पुरुषों का भी दम फूलने लग जाए। सिक्किम में 17500 फुट की ऊंचाई पर चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अपने देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही हैं। अर्चना ने हिन्दुस्तान को बताया कि गुराला पोस्ट काफी ऊंचाई पर है जहां से चीन के गांव, उनकी इमारतें स्पष्ट दिखाई पड़ती हैं। इस स्थान पर ऑक्सीजन स्तर काफी कम होता है। वर्ष 2021 में पहली बार में अर्द्धसैनिक बल में चयनित होने वाली अर्चना एक दो नहीं, दर्जनों बार खुद को बेहतर साबित कर चुकी हैं। 4 अक्तूबर 2023 को भारी बारिश के कारण सिक्किम में ग्लेशियल साउथ ल्होनक झील के किनारे टूट गए। ग्लेशियर झील से बाढ़ आई गई जो...