दुमका, मई 4 -- रानेश्वर। थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार को दिन दहाड़े आभुषण चोरी की असफल प्रयास की गई। हलांकि चोरी की गई आभुषण को गृहस्वामिनी को वापस कर दी गई। पथरा गांव के एक घर मे कई गुलगुलिया महिला छोटे छोटे बच्चे को साथ लेकर एक घर मे घुस गई। और पीने के लिए पानी मांगी। घर मे मौजूद महिला पीने की पानी निकालने घर के अंदर गई। इस बीच घर में मौजूद आभूषण की एक छोटा बक्स गुलगुलिया ने उड़ा लिया। घर की महिला की गुलगुलिया महिला को घर से बाहर जाते देख लिया। महिला को गुलगुलिया पर संदेह हुआ। और घर से आभुषण बक्स गायब पाया गया। महिला के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुलगुलिया तब तक डर गई थी। और आभुषण की बक्स घर के महिला को वापस कर दिया। बक्...