शामली, सितम्बर 22 -- शामली। सोमवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में महिला थाना शामली परिसर में मिशन शक्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन प्रमुख समाज सेविका बीना अग्रवाल व प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने फीता काटकर किया गया। उन्होने बताया कि मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत की गई है।इस योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस केन्द्र पर पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहयोग, विधिक जानकारी तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण में यह केन्द्र महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 22एसएमएल50-शामली महिला थाने में मिशन शक्ति केन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.