एटा, अक्टूबर 8 -- घटनाओं की शिकार होने वाली महिलाओं को अब लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कस्बा अलीगंज में महिला थाना बनाने को लेकर रास्ता साफ हो गया है। प्रस्तावित महिला थाना को लेकर चिन्हित की गई जमीन का पैमाइश की गई। राजस्व टीम की देखरेख में साफ सफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में महिलाओं को कार्रवाई के लिए महिला थाना आना पड़ता है। बता दें कि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने महिला थाना बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से महिला थाना बनाने को लेकर मंजूरी मिल गई है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता के निर्देशन में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर प्रस्तावित महिला थाने की जमीन की पैमाइश की। प्रस्तावित थाना मैनपुरी रोड बनना है। इसे लेकर जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। जेसीबी की मदद से भूमि को समतल कराया गया है। महिला थाने बनने से स्थानीय महि...