भभुआ, मार्च 17 -- पुरुष चिकित्सक से आंतरिक रोग की जानकारी नहीं दे पाती हैं महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की कमी को ले भेजा है पत्र (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस महिला डॉक्टर का अभाव काफी खल रहा है। इस अस्पताल में वर्षों से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस कारण प्रसव कराने व आंतरिक रोग का इलाज कराने में महिलाओं को परेशानी हो रही है। राधिका देवी व सुकन्या देवी ने बताया कि महिलाएं आंतरिक रोग के बारे में पुरुष चिकित्सक को पूरी जानकारी नहीं दे पाती हैं। ऐसे में हमलोगों की बीमारी कम होने के बजाय बढ़ती जाती है। बताया जाता है कि इस अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने से प्रशिक्षित एएनएम व महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव कराया जाता है। प्रसव के दौरान महिला...