हरिद्वार, सितम्बर 27 -- महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सतीकुंड के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर नंदिनी ने कड़े संघर्ष के बीच तीन मतों से जीत हासिल की है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर करिश्मा ने 52 मतों से बड़ी जीत हासिल प्राप्त की है। छात्रा संघ के सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर छात्राओं का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. प्रीति आत्रेय ने बताया कि कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नन्दिनी निर्वाचित हुई है। नन्दिनी को 87 वोट मिले जबकि सादिया को 84 वोट प्राप्त हुए। 01 वोट निरस्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर करिश्मा को 112 वोट प्राप्त हुएत और आसमा को 60 वोट मिले और एक भी वोट निरस्त नहीं हुआ। उपाध्यक्ष पद पर करिश्मा ने 52 वोटो से जीत प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...