अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला खेल कार्यालय द्वारा एकलव्य स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए महिला डबल का फाइनल गोरखपुर ने तो वहीं पुरुष डबल का फाइनल आजमगढ़ की टीम ने अपने नाम किया। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंतिम दिन शुक्रवार को महिला डबल का फाइनल मैच आजमगढ़ व गोरखपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की अंजलि व समीना ने आजमगढ़ की शगुन एवं श्रेया को 21-11 तथा 21-14 के अंतर से पराजित किया। वहीं महिला एकल के फाइनल में आजमगढ़ की श्रेया ने गोरखपुर की अंजलि को 21-19, 8-21 व 21-15 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पुरुष डबल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.