बागपत, जून 12 -- मोहल्ला तीरगिरान स्थित रेणुका हॉबी क्लासेस में महिला जैन मिलन जागृति द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें एक माह से चल रहे समर कैंप के बच्चों ने जैन भजनों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता में कला प्रदर्शन किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा जूनियर, सीनियर ग्रुप में बांटा गया, जिसमें दोनों ग्रुप में शानदार प्रस्तुतियां दी गई। क्षेत्रीय संयोजिका बिंदु जैन कला प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया। सभी महिलाओं और क्षेत्रीय संयोजिका को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम नितारा, द्वितीय रूही जैन, तृतीय चेरी जैन रही। सीनियर ग्रुप में प्रथम आरोही जैन, द्वितीय काव्या जैन व अंशिका जैन तथा तृतीय एषणा जैन। इस दौरान रेण...