अलीगढ़, मार्च 19 -- 12 शिकायतों में दो का मौके पर किया निस्तारण -प्रदेश महिला आयोग की सदस्य ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सुनीं समस्याएं हिन्दुस्तान संवाद अलीगढ़। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। इसमें 12 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। हेतपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने अपने पति द्वारा शारीरिक उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत की। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए थाना क्वार्सी के एसएचओ को तत्काल चिकित्सीय जांच और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, विधवा पेंशन और कन्या सुमंगला योजना से संबंधित शिकायतों पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। अन्य शिकायतों को पुलिस और संबंधित विभागों को भेजकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.