सिमडेगा, जुलाई 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि जिले की महिला जनप्रतिनिधियों में नेतृत्व क्षमता अद्भुत है। सशक्त पंचायत नेत्री अभियान कार्यक्रम महिला जनप्रतिनिधियों को मुख्यधारा में लाने का मजबूत जरिया है। महिला जनप्रतिनिधि सशक्त होंगी तो जिले का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा। डीसी गुरुवार को नगर भवन में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान को लेकर आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रही थी। कार्यशाला का शुभारंभ डीसी, डीडीसी दीपांकर चौधरी, पंचायती राज अधिकारी दयानंद कारजी, नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, शांतिबाला केरकेट्टा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि महिला नेत्री जब सशक्त होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.