संभल, फरवरी 2 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में ज़िला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, बलात्कार एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, निवारण, प्रतिषेध एवं आंतरिक परिवाद समिति एवं स्थानीय परिवाद समिति के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन...