सहारनपुर, नवम्बर 25 -- महानगर की प्रख्यात महिला चिकित्सक के साथ उसके पति ने रात के समय मारपीट की और मुंह पर ठंडा पानी फैंक गाली गलौज कर उनका आईफोन भी तोड़ दिया। पहले भी पति कई बार इसी तरह मारपीट कर धमका चुका है। महिला चिकित्सक ने आरोपी पति के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगल नगर निवासी डॉक्टर पूनम भार्गव का आरोप है कि उनके पति शरद भार्गव आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनसे झगड़ते हैं। 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे जब वह सो रही थी तो पति ने बाहर से आकर डोर बेल बजाई। दरवाजा खोलते ही पति ने उन्हें गालियां देकर मुंह पर ठंडा पानी फेंका और उनका आईफोन भी तोड़ दिया तथा मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला चिकित्सक का यह भी आरोप है कि मारपीट करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर पति वहां से चले गए। महिला चिकित्सक के मुताबिक, पति ने पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.