धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को धनबाद स्टेशन पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों के जिम्मे रहा। स्टेशन का चप्पा-चप्पा महिला सशक्तिकरण की गवाही दे रहा था। महिला गार्ड दीपा कुमारी ने सिंदरी पैसेंजर को हरी झंडी दिखा कर धनबाद स्टेशन से विदा किया। एवाईएम तान्या चटर्जी, आरआरआई में तैनात के सुल्ताना और श्वेता सुधांशु तथा प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर स्थित पीए ऑफिस में एसएम साक्षी ने धनबाद स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के प्लेटफार्म का निर्धारण किया। धनबाद स्टेशन की बागडोर पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों के ही जिम्मे थी। कंट्रोल, बुकिंग काउंटर, टिकट चेकिंग, स्टेशन मास्टर का पीए ऑफिस सहित हर मोर्च पर महिलाएं तैनात थीं। टिकट चेकिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए उपलब्ध अन्य सेवाओं में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.