बगहा, जनवरी 11 -- लौरिया। एक संवाददाता साहू जैन के खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय परमानंद ठाकुर एवं स्वर्गीय मनोज ठाकुर राज्य स्तरीय मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में रविवार को पटना और बनारस की टीमों के बीच क्रिकेट खेला गया। बनारस की कप्तान प्रतिमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में बनारस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बनारस की ओर से स्वतंत्र कुमारी ने 6 चौकों की मदद से 42 रन और रागनी ने 2 चौकों के साथ 23 रन का योगदान दिया। पटना की ओर से आरुषि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम बनारस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.1 ओवर में मात्र 55 रन पर सिमट गई। पटना की ओर से जय श्री ने 17 रन और प्रिया ने 12 रन...