लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम छेड़ की जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जूते दिखाकर पिटाई करने की धमकी दे डाली। महिला के पति घटना की तहरीर पुलिस को दी है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का कहना है कि वह गांव में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जहां पर गांव का युवक था। जिसने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक वहां से चला गया। जिसके बाद जब कुआ पूजन के स्थान पर वह अन्य औरतों के साथ पहुंची तो उस युवक ने वहीं पर फिर उसका हाथ पकड़ लिया और खीचने लगा। महिला का कहना है कि उसने किसी तरह हाथ छुडाकर उसे डाटा तो युवक उसे जूते दिखाकर मारने की धमकी देने लगा। वह बेहद डरी सहमी है। किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी अपने पति को दी और पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.