लखनऊ, अप्रैल 23 -- तालकटोरा के एमआईएस चौराहे के पास सोमवार को बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक में टककर मार दी थी। कार के बोनट में फंसकर बाइक सवार महिला की करीब 400 मीटर घिसटने के बाद मौत हो गई थी। तालकटोरा पुलिस ने बुधवार को हजरतगंज से कार बरामद कर ली, हालांकि ड्राइवर का पता नहीं लगा सकी। आलमनगर निवासी सुभाष लोधी सोमवार रात शादी समारोह में शामिल होकर मां राजरानी (60) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। एमआईएस चौराहे के पास बीएमडब्ल्यू कार ने सुभाष की बाइक में टक्कर मार दी थी। बोनट में बाइक फंसने से राजरानी करीब 400 मीटर तक घिसटती चली गई थीं। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक छानबीन में सीसीटीवी फुटेज की मदद से हजरतगंज फायर स्टेशन के पास से कार बरामद की गई है। कार गुरुग्राम स्थित एक कम्पनी के पते पर रजिस्टर है। जांच में पता चला कि कार काफी वक्त पहले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.