बक्सर, फरवरी 22 -- पेज तीन के लिए ----- एफआईआर गहने लेकर चंपत होने वाला गिरोह शहर में पूरी तरह सक्रिय अभी तक इस गिरोह के लोगों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रूमाल सुंघा महिलाओं के गहने लेकर चंपत होने वाला गिरोह शहर में पूरी तरह सक्रिय है। कई महिलाएं इस गिरोह के हाथों लुट चुकी हैं। गिरोह के उचक्के दो दिनों पहले शहर के पीपी रोड निवासी महिला के करीब दस लाख के गहने लेकर निकल भागे। महिला ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के पी पी रोड निवासी लालबाबू की पत्नी इंदू देवी के मुताबिक बीते शुक्रवार को वह घर से कुछ दूर समोसा खरीदने गई थी। वहीं दो अज्ञात लोग मिले और उसे पैसे का लालच दे अपनी बातों में उलझा ठठेरी बाजार की तरफ ले गए। फिर एक व्यक्ति ने अपनी जेब से रूमाल निकाला और उसके मुंह पर झाड़ दिया। इसके...