प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। संडवा चंद्रिका विकास खंड के पीरूपुर निवासी बुद्धिराम सिंह के निधन के बाद प्रशासन ने जमीन बेटे अंबिका प्रसाद सिंह और पत्नी कल्पा देवी के नाम वरासत दर्ज कर दिया। बेटे की प्रताड़ना से मां-बेटी के घर रहने लगी। बेटे ने राजस्व विभाग की मिलीभगत से मां को मृत दिखाकर उनकी जमीन को अपने नाम दर्ज करा लिया। जानकारी होने पर महिला ने समाधान दिवस में डीएम से खुद को जीवित होने का प्रमाण देते हुए बेटे और राजस्व निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए जमीन वापस दिलाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार गड़वारा को सौंपी। नायब तहसीलदार गांव में जाकर जांच की, तो शिकायत सही मिली। इस पर प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक और बेटे को नोटिस भेज कर उन्हें लिखित बयान देने का निर्देश दिया था। राजस्व निरीक्षक ने सदर तहसील प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.