हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील में तैनात एक पीआरडी जवान ने कोतवाली क्षेत्र की महिला को अश्लील वीडियो भेजा था। इससे आक्रोशित महिला और उसके परिजनों ने मंगलवार शाम पीआरडी जवान की बीच सड़क खूब धुनाई की। की। आरोप है कि पीआरडी जवान महिला को अश्लील वीडियो भेज रहा था। जिससे परेशान होकर परिजनों से महिला ने शिकायत की थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.