हापुड़, दिसम्बर 2 -- हापुड़ । कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला के साथ दूसरे समुदाय का युवक आठ महीने तक रिलेशन में रहा। आरोपी युवक ने महिला के फोटो अपने मोबाइल में सेव कर लिए और अब उसके फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। आरोपी ने पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पिछले दिनों कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह नगर के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी दानिश के साथ पिछले आठ महीने से रिलेशन में रह रही थी। महिला का आरोप था कि दानिश ने उसके कुछ फोटो को अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लिया था। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दानिश अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह आरोपी की धमकी से भ...