गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- लोनी। महिला को मकान बेचने के बाद फर्जीवाड़ा करके उस पर लोन लेने के आरोपी को लोनी बॉर्डर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लोन की किश्त जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो महिला को फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद उसने नवंबर 2023 में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि फर्जीवाड़े में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। बेहटा हाजीपुर स्थित रघुनाथ कॉलोनी में रहने वाली निशा ने 10 नवंबर 2023 को लोनी बॉर्डर थाने में शादाब और फुलट्रोन फाइनेंस कंपनी के चार अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। निशा के मुताबिक उन्होंने थाना न्यू उस्मानपुरी के ब्रह्मपुरी निवासी शादाब से रघुनाथ कॉलोनी में 50 वर्गगज का मकान...