देहरादून, जुलाई 28 -- डीएम सविन बंसल ने पब्लिक के साथ धोखाधड़ी करने वाले बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों पर सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने बच्चों की मां को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते फ्रीज कर दिए हैं।जिला प्रशासन ने बैंक शाखा को सील करते हुए ताला जड़ते हुए बैंक की संपत्ति कुर्क कर दी है। जानकारी के अनुसार विगत 11 जुलाई को डीएम समक्ष आर्थिक तंगी से जूझ रही 4 छोटे बच्चों की मां ने शिकायती पत्र प्रेषित किया था। बताया था कि पति की मृत्यु के बाद बैंक एक वर्ष से बीमित ऋण का न तो क्लेम दे रहा है तथा सम्पति के कागज भी जब्त किए गए हैं। बताया कि उनके पति स्व. विकास कुमार द्वारा 6.50 लाख का बैंक से ऋण लिया था तथा बैंक के अनुरोध पर ऋण का भी बीमा भी करवाया था। बीमा कम्पनी द्वारा ऋण का बीमा करते समय सभी मानकों /जांच जिसमें शारीरिक तथा अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.