रामपुर, फरवरी 5 -- एक वीडियो के सहारे विवाहिता को प्रताड़ित करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। नगर के मुहल्ला भट्टी टोला निवासी आसिफ सैफी कारपेंटर का कार्य करता है। उससे नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने मकान का फर्नीचर बनवाया था। आरोप है कि उसने किसी तरह विवाहिता का एक अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के सहारे वह उसको ब्लेकमैल करने लगा था। साथ ही वह विवाहिता से धर्म परिवर्तन कर पति को छोड़ने व शादी करने का दवाब बनाते हुए प्रताड़ित भी करने लगा था। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मंगलावर को आरोपी के खिलाफ दर्ज कर ली थी। इसी बीच बुधवार की शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपी को बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि आरोपी भागन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.