अलीगढ़, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद में दर्ज पॉक्सो व दुष्कर्म के एक मुकदमे में आरोपी महिला की तलाश में आई पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड पर रह रही महिला ने खुद को घिरता देख अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दी। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। शनिवार को उसे फिरोजाबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। जिला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में सात माह पहले कल्लो उर्फ सीमा, उसके पति व भाई पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कल्लो के पति व भाई को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब कल्लो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.