बरेली, जनवरी 12 -- फरीदपुर, संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ग्राम चौपाल में हंगामा करने पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के एक गांव के परिवार का पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम दोनों परिवार एक दूसरे के साथ गालीगलौज कर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की दबंगों ने युवती के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर फेंक दिए। निर्वस्त्र हालत में होने के बाद युवती जान बचाकर किसी तरह वहां से भागी। इसके बाद उन्होंने युवती को दबोच कर छेड़खानी करते हुए बेरहमी से पीटा तो परिवार के लोगों ने बचाया।...