कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को सोते समय पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित उसको धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे वह घर के अंदर छप्पर में लेटी थी। पड़ोस में रहने वाले प्रमोद उर्फ पिंटू पुत्र मुंशीलाल ने घर में घुसकर बदनीयती से दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शेर मचाने पर परिजनों को आता देख आरेापित उसको धमकी देकर भाग निकला। इंस्पेक्टर रसूलाबाद सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन व आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...