नोएडा, जून 4 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराध थाना पुलिस ने महिला को 99 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गिरोह के एक बदमाश को लखनऊ से गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते में पीड़िता के खाते से आठ लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। उसके खाते में 2,57,179 रुपये फ्रीज कराए गए हैं। आरोपी की पहचान लखनऊ आलमबाग क्षेत्र के पुराना सरदारी खेड़ा निवासी मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 निवासी महिला ने 26 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 21 मई की दोपहर ढाई बजे उनके मोबाइल पर प्रिया शर्मा नामक युवती की कॉल आई। उसने खुद को दिल्ली के दूरसंचार विभाग के मुख्यालय का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों से सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों ने महिला पर आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.