रुद्रपुर, फरवरी 16 -- सितारगंज। महिला को टक्कर मारने के आरोप में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम चैमेला निवासी फईम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नौ फरवरी को उसकी पत्नी यासमीन घर के सामने स्थित टंकी से पानी भरने गई थी। नकुलिया की ओर से आ रही कार ने यासमीन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे नीचे खंती में जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फईम ने बताया कि हादसें में उसकी रीड़ की हड्डी टूट गई। सिर और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई है। मामले में पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.