रामपुर, जनवरी 26 -- उपले रखने को लेकर हुई कहासुनी की शिकायत करने थाने जा रही महिला को रास्ते में रोककर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कोठा जागीर गांव निवासी पंकज उर्फ मृगेंद्र की पत्नी भुवनेश का कहना हैं कि बीते शुक्रवार की दोपहर वह अपनी जगह में उपले रख रही थीं। तभी वहां उनके चचिया ससुर रमेश, सास शीला व ननद बबली वहां आए और गाली-गलौच करते हुए आमादा फौजदारी होने लगे। इसकी शिकायत करने वह जब थाने आने लगीं, तो इन तीनों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर आए ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सि...