रुद्रपुर, जनवरी 1 -- किच्छा, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में पुलभट्टा पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहा रावत निवासी पंतपुरा ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान विक्रांत चौधरी से हुई। 7 मार्च को रुद्रपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में दोनों का विवाह हुआ। शादी के बाद उसे बिजनौर के ग्राम पाइंदापुर ले जाया गया। आरोप है कि विवाह के एक सप्ताह बाद ही पति विक्रांत, ससुर कपिल चौधरी और सास मंजू शाह ने कार और 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिमला यात्रा का पूरा खर्च भी उसके पिता ने उठाया। इसके बाद देहरादून में मारपीट की गई और नशे की लत के चलते विक्रांत जेल भी जा चुका है। अक्तूबर 2025 में दहेज की मांग पूरी न होने...