फिरोजाबाद, नवम्बर 18 -- शिकोहाबाद। दो माह पूर्व अपनी मां के घर आई एक महिला से गांव के युवक ने घर में घुसकर कपड़े फाड़ दिए। महिला ने अपने पति को घटना से अवगत कराया। उसके बाद सोमवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने मायके में आई थी। महिला का पति भिवाणी राजस्थान में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि 19 सितंबर की सुबह महिला को अकेला पाकर गांव का हैप्पी उर्फ अभय घर में घुस आया। उसके बाद आरोपी ने महिला से जबरन छेड़खानी कर कपडे फाड कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय महिला की मां खेत पर गई थी। जबकि भाई बाजार गया था। महिला का शोर सुनकर उसकी बेटी मौके पर आ गई। लेकिन डर के कारण वह घर से बाहर आ गई। महिला ने घटना से अपने पति को अवगत कराया। पति के ढ...