भागलपुर, जुलाई 4 -- घोघा थाना क्षेत्र के कोदवार गांव में बुधवार की रात गोलीबारी की घटना घटित हुई। जिसमें कोदवार गांव निवासी प्रभाष मंडल की पत्नी ममता देवी गोली लगने से जख्मी हो गई है। घटना के समय पीड़िता अपने घर के छत पर सो रही थी। गोली ममता देवी के जांघ में लगी है। जख्मी ममता देवी का उपचार मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। गोलीबारी की सूचना पर घोघा पुलिस कोदवार गांव पहुंची। पुलिस ने घटना में संलिप्त कोदवार निवासी राहुल कुमार मंडल और राजेश मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर राजेश के पास से एक कट्टा, दो कारतूस और एक खोखा को बरामद किया है। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि राहुल कुमार ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद कट्टा और गोली को राजेश कुमार के पास रख दिया था। पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.