कौशाम्बी, जून 18 -- पइंसा थाना क्षेत्र खूजा गांव की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। पति ने गांव ही एक व्यक्ति के खिलाफ महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के ना मिलने पर पति ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। खूजा गांव की एक महिला सात अक्टूबर वर्ष 2024 को गायब हो गई है। महिला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले में पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी ने पति व गांव के अन्य लोगों को फंसाने के लिए खुद पाइप तोड़ा और झूठा आरोप लगा दिया। इस मामले में पुलिस परेशान कर रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को एस...