औरैया, फरवरी 13 -- अयाना, संवाददाता। मुढ़ी नहर पुल के पास तेज रफ्तार डंपर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद परिजनों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। प्यागपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह इन दिनों परिवार सहित औरैया में रहते हैं और 10 फरवरी को बहन की शादी में शामिल होने गांव आए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी रिंकी देवी के साथ औरैया जाने के लिए करमपुर की ओर पैदल जा रहे थे, ताकि वहां से वाहन मिल सके। मुढ़ी-करमपुर मार्ग पर खेतों के पास पहुंचते ही करमपुर की ओर से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही उनकी पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रहे भाई अशोक और चचेरे भाई महेंद्र ने डंपर का पीछा कर चालक को...