संभल, मई 28 -- झोलाछाप द्वारा अभद्रता और मारपीट से आहत होकर महिला के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में महिला की आत्महत्या में उसके देवर का नाम भी प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पेट में दर्द होने पर 27 अप्रैल की रात गांव में झोलाछाप राजू निवासी भवानीपुर के क्लीनिक पर दवाई लेने गया था। जहां राजू व विक्की और दो तीन अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपी विक्की व राजू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। पुलिस की जांच में मृतका के देवर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.