चंदौली, जनवरी 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू सहित पांचों रेल मंडलों में बीते दिसंबर माह में अपारेशन समय पालन और महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करने वाले 1032 यात्री पकड़े गये जबकि महिला कोच से यात्रा कर रहे 2629 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। इसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे की ओर से चलाए रहे अभियान के दौरान विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में दानापुर मंडल में 429, समस्तीपुर मंडल 266, पीडीडीयू मंडल 131, सोनपुर मंडल 116 तथा धनबाद मंडल में 90 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसी तरह महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात...