मधुबनी, जनवरी 9 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आइक्यूएसी के तत्वावधान में 12 जनवरी को 11 बजे से कॉलेज के सेमिनार हॉल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाएगी। गेम डीपीएल महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को शिक्षकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं के बीच युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी का संदेश विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।छात्राओं के बीच युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद का योगदान विषय पर भाषण माला कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि निबंध एवं भाषण माला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जा...