पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में शनिवार को नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो कार्यक्रम के तहत निषेध मादक पदार्थो के दुरूपयाग को रोकने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को नशा के कारण होने वाली बहुत सारी बीमारियों की जानकारी देते हुए इससे खुद, परिवार और समाज को बचाने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि नशा से होने वाली बीमारियों के लक्षण की पहचान करना जरूरी है। नशा करने से शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखाई पड़ते इसकी सभी को जानकारी होनी चाहिए। जंतुविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शोभारानी ने कहा कि नशे की गिरफ्त में मात्र पुरुष ही नहीं होते, बल्कि महिलाएं भी होती हैं। इसीलिए स्त्री-पुरुष दोनों की जिम्मेदारी है कि न तो स्वयं नशे की चपेट में आएं और न...