कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार निज संवाददाता जिले का एकमात्र महिला महाविद्यालय एमजेएम महिला कॉलेज में इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र खुल जाने से छात्राओं एवं अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई है। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में यह केंद्र काफी सहायक सिद्ध होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर दीपाली मंडल ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन जारी है। शिक्षार्थी सहायता केंद्र की संख्या 86023 है। इस केंद्र पर सामान्य स्नातक, 3 वर्षीय स्नातक एवं 4 वर्षीय स्नातक अंतर्गत इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, उर्दू एवं अर्थशास्त्र तथा स्नातकोत्तर अंतर्गत इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, उर्दू एवं अर्थशास्त्र विषयों में नामांकन होगा। वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ मिर्जा नेह...