चाईबासा, नवम्बर 1 -- चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसमें एक भारत आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता करवाया गया। जिसमें 95 छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद प्राध्यापक मदन मोहन मिश्रा, सितेंद्र रंजन सिंह, धनंजय कुमार और डॉ पुष्पा कुमारी के द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान पर विचार रखे गए। मौके पर डॉ अर्पित सुमन ने बताया कि पूरे देश में भव्य रूप से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ''एक भारत, आत्मनिर्भर भारत'' के सिद्धांतों के साथ युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी युनिटी मार्च (यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी ने एकता की शपथ...