चाईबासा, फरवरी 25 -- चाईबासा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग में मंगलवार को एक दिवसीय टीबी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक ठक्कर ने मेरा भारत के अंतर्गत एनएसएस के सभी वॉलंटियर्स को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में टीबी के लक्षणों, जांच प्रक्रिया, दवा की अवधि, टीबी मुक्त भारत अभियान तथा साइकोसोशल सपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, सभी वॉलंटियर्स का ऑनलाइन निश्चय पोर्टल में पंजीकरण भी कराया गया। श्री ठक्कर ने वॉलंटियर्स को सफलता की कहानियां (सक्सेस स्टोरी) गढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे समुदाय में टीबी उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, बीएड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.