पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर। शहर के योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में बुधवार को निवेशक जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित वेबीनार किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को निवेश और वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करना था। मुख्य वक्ता के रूप में अमनजीत सिंह भंडारी ने निवेश के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और छात्राओं को निवेश के बारे में सोचते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी। वेबीनार में महाविद्यालय के छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने निवेश और वित्तीय साक्षरता से संबंधित अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उत्तर प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.