पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के विमेंस कॉलेज की एक छात्रा ने एक प्राध्यापक की कथित प्रताड़ना एवं पक्षपात रवैया करने से दुखित होकर मंगलवार को आत्महत्या करने की प्रयास की। सूचना पाते ही महिला थाना प्रभारी, स्टेशन रोड पहुंचकर छात्रा को अपनी सुरक्षा में लेकर समझा-बूझाकर थाना लाते हुए इलाज करा कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला थाना प्रभारी रूपा बकाला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर के बाद सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन पर एक छात्रा सुसाइड करने जा रही है। सूचना के आलोक में वे दलबल के साथ पहुंची जहां छात्रा को हाथ में पट्टी किए हुए स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया उसे पूछने पर उसने बताया कि कॉलेज के महिला प्रोफेसर के प्रताड़ना एवं पक्षपात रवैया से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय ली है। उसने बताया कि इस संबंध में भीसी को भी ...