हरदोई, नवम्बर 29 -- पिहानी। करावा तिराहा के पास एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति गिर पड़े। भागने के चक्कर में महिला के सिर के ऊपर से डीसीएम निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सवायजपुर थानाक्षेत्र के सिलवारी गांव निवासी पंकज राठौर अपनी पत्नी किरन और छह वर्षीय बेटी नैंसी के साथ बाइक से कुल्हावर गांव आए थे। बताया गया कि कुल्हावर से वापस जाते समय करावा तिराहा के पास एक डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इस बीच तेज रफ्तार डीसीएम का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। चालक भाग निकला। पत्नी की मौत से पंकज का रो-रोकर बुर...