देवरिया, जून 21 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महिला के घर पर चढ़कर मारपीट व छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पीडि़ता को मनबढ़ों ने चारा काटने से रोकने के बाद घर पर चढ़कर उसकी पिटाई कर दी थी। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने खेत में चारा काट रही थी, कि उसी दौरान दो मनबढ़ किस्म के व्यक्ति खेत में पहुंच गए और चारा काटने से रोकने लगे। जिसके बाद मनबढ़ गाली देते हुए घर पर चढ़ गए। घटना की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी, इसकी जानकारी होने ही उक्त मनबढ़ पुन: घर पर चढ़कर मारपीट किए और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि मनबढ़ों ने उसके साथ छेड़खानी भी की। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रामध्यान पुत्र विरजन, अजय पुत्र अमर के विरूद्ध छेड़खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.