रामपुर, दिसम्बर 5 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी एक महिला किराए के मकान में रहती है। वह गर्भवती थी। आरोप है कि इसी कॉलोनी के विष्णु ने महिला के पति से छह हजार रूपए चाय का ठेला लगाने के लिए दिए थे। आरोप है कि तीस नवंबर को महिला अपने घर से वापस आ रही थी। तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपियों की मारपीट से महिला का गर्भ गिर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...