गंगापार, जून 25 -- मामूली विवाद में पड़ोसियों ने महिला के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि महिला के साथ छेड़खानी के साथ कपड़े भी फाड़ दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम पड़ोस के ही दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि इस दौरान कपड़े भी फाड़े। महिला के विरोध करने पर युवक के परिवार वाले महिला की पिटाई भी की। सूचना पर उतरांव पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले आई। महिला पर दबाव पड़ा तो बुधवार को थाने पर सुलह समझौते के बाद पुलिस में आरोपी युवकों को बुधवार को छोड़ दिया। सुलह समझौते के बाद महिला जब घर गई तो कुछ देर बाद युवक के परिवार वालों ने गाली गलौज करते हुए महिला की दोबारा पिटाई कर दी। महिला रोते बिलखते थाना उतरांव पहुंच कर छह लोगों के खिलाफ नामजद प...