इटावा औरैया, फरवरी 15 -- सैफई, संवाददाता। महिला के ससुराल लौट जाने पर तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिड़रुआ निवासी 26 वर्षीय जयकुमार पुत्र अर्जुन सिंह की पहली पत्नी आशा देवी पिछले करीब दो वर्षों से मायके में रह रही थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दंपति के एक छह वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र है। जयकुमार का संपर्क मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक शादीशुदा महिला से हो गया। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और करीब एक माह पहले वह महिला जयकुमार के साथ उसके भिड़रुआ स्थित घर पर रहने लगी। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर जयकुमार और महिला के बीच विवाद हो गया। किसी तरह दोनों पक्षों ...