मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में शनिवार को विवाहिता के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें जलकर उसकी मौत हो गई। मृतका रविरंजन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की पत्नी थी। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के मायके वालों ने पति सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि रविरंजन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी अपने परिजनों के साथ मिलकर पुत्री को प्रताड़ित करता था। मायके से दहेज में पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पुत्री के साथ मारपीट भी की जाती थी। आरोप लगाया है कि शनिवार अहले सुबह रविरंजन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुत्री के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.