मुरादाबाद, फरवरी 15 -- नगर के नैनीताल बैंक के निकट जूता चप्पल खरीदने पहुंची महिला के बैग से 75 हजार चोरी हो गए थे। आरोपी महिला की शिनाख्त हो जाने पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी शहाना अपनी बेटी और बेटे की शादी की तैयारी की वजह से नगर के नैनीताल बैंक के निकट जूता चप्पल की दुकान से खरीदारी करने पहुंची, जहां उसके बैग से 75 हजार और जेवर चोरी कर ले गए थे। आरोपी महिला की शिनाख्त हो जाने पर पुलिस ने नामजद मुकदमा रविवार की देर रात दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि शीघ्र महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.